शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

35 मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों को भेंट किए कंफर्टर

इंदौर में चार सामाजिक संगठनों ने सेवा अभियान चलाकर बच्चों के चेहरों पर लाए मुस्कान

विद्यालय के बच्चों को कंफर्टर भेंट करते सामाजिक संगठनों के सदस्य।
विद्यालय के बच्चों को कंफर्टर भेंट करते सामाजिक संगठनों के सदस्य।

जैन फोकस

मध्यप्रदेश- दीपावली के पावन अवसर पर सेवा और मानवता की भावना को साकार करते हुए इंदौर में चार सामाजिक संगठनों की ओर से सेवा अभियान चलाया गया। दिगंबर जैन संगठन, महिला संगठन, दंपति संगठन एवं नवयुगल युवा संगठन के संयुक्त प्रयास से मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित विद्यालय के 35 बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए कंफर्टर (दोहेड़) भेंट किए गए। इस सेवा कार्य में 96 सहयोगी परिवारों ने आर्थिक सहयोग एवं उदारता के साथ सहभागिता की। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी ने उपस्थित सदस्यों को भावुक कर दिया। दीपावली के अवसर पर संगठनों ने विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं जरूरतमंदों तक भोजन, उपहार और आवश्यक सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया।