शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

मोहनगढ़ में संपन्न हुआ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान

जैन फोकस

मध्यप्रदेश- टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान, विश्वशांति महायज्ञ एवं हरिवंश पुराण कथा का आयोजन किया गया। यह आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, आचार्य श्री समयसागर जी महाराज, आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज सहित मुनि श्री विनम्रसागर जी एवं मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संपन्न हुआ। विधान के साथ प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं हरिवंश पुराण कथा का आयोजन हुआ। आयोजन में मोदी परिवार सहित सकल दिगंबर जैन समाज, मोहनगढ़ की सहभागिता रही।