शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

समाधि साधना का 11वां दिन,गुरुचरणों में चल रही संलेखना

आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज के सान्निध्य में जारी है सल्लेखना रत्न आर्यिका जिनेशमति माताजी की समाधि साधना

सल्लेखना साधना के दौरान आर्यिका श्री जिनेशमति माताजी के समीप उपस्थित श्रद्धालु एवं संघजन।
सल्लेखना साधना के दौरान आर्यिका श्री जिनेशमति माताजी के समीप उपस्थित श्रद्धालु एवं संघजन।

जैन फोकस

राजस्थान - सीकर स्थित दंग की नसिया के श्री 1008 पार्श्वनाथ भवन में इन दिनों समाधि सल्लेखना साधना के पावन अवसर पर आध्यात्मिक आराधना का वातावरण बना हुआ है। वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमानसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में सल्लेखना रत्न आर्यिका 105 श्री जिनेशमति माताजी की समाधि सल्लेखना साधना का क्रम निरंतर आगे बढ़ रहा है। साधना के 11वें दिन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान का अभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर आर्यिका माताजी संघ की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्वक भगवान की आराधना की।

अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उपस्थित धर्मप्रेमियों ने साधना के इन पावन क्षणों के साक्षी बनकर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे वातावरण में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक साधना के भाव दिखाई दिए। आचार्य श्री का सान्निध्य और आर्यिका संघ की उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक प्रेरणा का माध्यम बनी हुई है।

समाधि सल्लेखना के इन पलों में त्याग, संयम और आत्मकल्याण की भावना विशेष रूप से परिलक्षित हो रही है। श्रद्धालु निरंतर धर्म आराधना करते हुए साधना के इस क्रम में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।