शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

सारंगपुर में पहली बार मनाया जाएगा भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह

जैन फोकस

मध्यप्रदेश- राजगढ़ जिले के सारंगपुर नगर में भव्य मंगल चातुर्मास के पावन अवसर पर 15 नवंबर को भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह का आयोजन किया जाएगा। नगर के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे इस समारोह में पूज्य गुरुदेव मुनि श्री 108 प्रवरसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 क्षेमंकर नंदी जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

यह कार्यक्रम राधा कुंज कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन नवीन जिनालय परिसर में दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। श्रद्धालुओं से इस अवसर पर गुरुदेव के दर्शन-वंदन करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर चातुर्मास सेवा समिति, सारंगपुर द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। सकल दिगंबर जैन समाज, सारंगपुर की ओर से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं मातृशक्ति को सपरिवार समारोह में शामिल होकर पुण्यार्जन करने का निमंत्रण दिया गया है।