आचार्य स्वात्मनंदी जी महाराज की आहारचर्या संपन्न, रविंद्र शाह परिवार ने दिया आहारदान
11 नवंबर को होगा पिच्छी परिवर्तन एवं कलश वितरण समारोह
जैन फोकस
महाराष्ट्र- नाशिक में चातुर्मासरत आचार्य श्री स्वात्मनंदी जी महाराज की आहारचर्या निरंतराय एवं सानंद संपन्न हुई। इस अवसर पर रविंद्र शाह, नाशिक परिवार को अपने निजी निवास पर आचार्यश्री का विधिपूर्वक पड़गाहन कर नवधा भक्तिपूर्वक आहारदान देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। चातुर्मास समिति ने परिवार के इस पुण्य कार्य की अनुमोदना की।
चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन तथा शाम 7:30 बजे आरती के साथ रात्रि में 8 से 9 बजे तक रत्नकरण्ड श्रावकाचार एवं पद्मपुराण का स्वाध्याय किया जा रहा है। 11 नवंबर को सुबह 9:30 बजे पिच्छी परिवर्तन एवं कलश वितरण समारोह होगा। सभी श्रद्धालुओं में अनुष्ठान को लेकर उत्सुकता है।
