शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

आगरा में 17 नवंबर से PNC परिवार कराएगा श्री सिद्धचक्र विधान

जैन फोकस

उत्तर प्रदेश- आगरा में PNC परिवार की ओर से 17 से 25 नवंबर तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कमला नगर के डी ब्लॉक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित होने वाले इस नौ दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

महोत्सव में विधान, विश्वशांति महायज्ञ और अन्य धार्मिक आयोजनों के साथ श्रद्धालुओं को धर्माराधना का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर PNC परिवार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।