आर्यिका जिनेशमति माताजी की सल्लेखना साधना का आठवां दिवस
जैन फोकस
राजस्थान- सीकर स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ भवन, दंग की नसियां में सल्लेखना रत्न आर्यिका 105 श्री जिनेशमति माताजी की समाधि सल्लेखना साधना का आठवां दिवस संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हो रहा है।
आचार्यश्री द्वारा आर्यिका श्री जिनेशमति माताजी को णमोकार महामंत्र एवं अरिहंत-सिद्ध परमेष्ठियों का श्रवण कराया जा रहा है। साथ ही आध्यात्मिक संबोधन के माध्यम से आत्मकल्याण और धर्ममार्ग की प्रेरणा दी जा रही है। माताजी की निर्जल उपवास की तपस्या के साथ महामंत्र आराधना का क्रम भी जारी है। गुरु सान्निध्य में चल रही इस साधना के दौरान श्रद्धालु णमोकार महामंत्र का स्मरण और परमेष्ठियों की आराधना कर रहे हैं। सीकर की दंग की नसियां में पूरा वातावरण धर्ममय बना हुआ है।
