निर्यापक मुनिपुंगवश्री श्री सुधासागर जी के सान्निध्य में चल रहे शिविर में बालक की प्रतिभा बनी चर्चा
अद्भुत प्रतिभा: सात वर्षीय एकत्व जैन ने सुनाई श्री समयसार की कंठस्थ गाथाएं

जैन फोकस
मध्यप्रदेश- इंदौर के छत्रपति नगर स्थित दलालबाग में निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्री समयसार शिक्षण प्रशिक्षण शिविर में सात वर्षीय बालक एकत्व जैन ने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। एकत्व ने श्री समयसार जैसे आध्यात्मिक ग्रंथ की गाथाएं सुनाकर अपनी स्मरण शक्ति और अध्ययन के प्रति रुचि का परिचय दिया। जिनवाणी चैनल से बातचीत में बालक ने गाथाओं का वाचन भी किया। इस दौरान उनके पिता श्री अमित जैन एवं माता श्रीमती रागिनी जैन ने बालक की प्रतिभा और उसकी अध्ययन यात्रा के बारे में अपने विचार साझा किए।
शिविर के पुण्यार्जक गिरीश जैन, गिन्नी ग्रुप परिवार एवं समाज के अन्य प्रबुद्धजनों ने सांगानेर संस्थान से जुड़े विद्वानों एवं विदुषियों के ज्ञान और साधना की अनुमोदना की। सात वर्ष की उम्र में श्री समयसार की गाथाओं को कंठस्थ करना बालक की प्रतिभा के साथ परिवार में मिले धार्मिक संस्कारों को भी दर्शाता है।
