शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

अलीगढ़ में संपन्न हुआ पिच्छिका परिवर्तन समारोह

अलीगढ़ में संपन्न हुआ पिच्छिका परिवर्तन समारोह

जैन फोकस

उत्तर प्रदेश- अलीगढ़ के श्री लखमीचंद पाण्ड्या खण्डेलवाल दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय श्री 108 शिवदत्तसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 पदमदत्तसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित किया गया। वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से हुए इस आयोजन का शुभारंभ सौभाग्यशाली परिवार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद नवीन पिच्छिकाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्य से मुनिसंघ की संगीतमय पूजन-अर्चना कर नवीन पिच्छिकाएं भेंट कीं। समारोह में मुनि सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया।