भाग्योदय तीर्थ में होगा 170 मंडलीय श्री समवसरण महामंडल विधान
जैन फोकस
मध्यप्रदेश- सागर स्थित भाग्योदय तीर्थ में 28 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक नौ दिवसीय 170 मंडलीय श्री समवसरण महामंडल विधान का भव्य आयोजन होने जा रहा है। खुरई रोड स्थित 25 एकड़ में विस्तारित विद्योदय तीर्थ में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त है।
विधान में अभिक्ष्ण ज्ञानोपयोगी निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 अभयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल सान्निध्य प्राप्त होगा। आयोजन में विधानाचार्य के रूप में बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी एवं बाल ब्रह्मचारी विजय भैया लखनादौन अपनी भूमिका निभाएंगे।
इस नौ दिवसीय आयोजन को लेकर भाग्योदय तीर्थ उपासना केंद्र, चातुर्मास कमेटी एवं सकल दिगंबर जैन समाज सागर की ओर से श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री समवसरण महामंडल विधान में सहभागी बनकर धर्माराधना का अवसर प्राप्त होगा।
