चम्बल तट पर पहली बार जलमार्ग से पहुंची माताजी की नवीन मयूर पिच्छी
केशवरायपाटन में गणिनी आर्यिकाश्री स्वस्तिभूषण माताजी का 57वां अवतरण दिवस और पिच्छिका परिवर्तन समारोह
चंबल नदी के जलमार्ग से पिच्छिका पहुंचने का आयोजन बना विशेष आकर्षण गौतम जैन गिन्नी ग्रुप अपने पिताजी के साथ पहुंचे, गुरुमां से लिया आशीर्वाद गुरुमां ने गौतम जैन और उनके पिताजी को भेंट की स्वस्तिधाम डायरी अवतरण दिवस पर श्रद्धालुओं ने नवीन पिच्छिका भेंट कर की अनुमोदना

जैन फोकस
राजस्थान- केशवरायपाटन में भारत गौरव गणिनी आर्यिका श्री 105 स्वस्तिभूषण माताजी का 57वां अवतरण दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुमां ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह भी आयोजित हुआ। समारोह का विशेष आकर्षण इतिहास में पहली बार जलमार्ग से पिच्छिका का आगमन रहा। आयोजन में इंदौर चातुर्मास के भोजन पुण्यार्जक गौतम जैन गिन्नी ग्रुप अपने पिताजी के साथ विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने माताजी के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुमां के नगर भ्रमण और आयोजन स्थल पर मंगल प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद भक्तों ने पाद प्रक्षालन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। गौतम जैन गिन्नी ग्रुप और उनके पिताजी ने माताजी से आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उनका स्वागत-सम्मान किया गया और गुरुमां ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप स्वस्तिधाम डायरी भेंट की।
पिच्छिका परिवर्तन समारोह में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ गुरुमां को नवीन पिच्छिका भेंट की। पूरे आयोजन के दौरान जयकारों और भक्ति के बीच श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।
