शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

दलालबाग में 11वें दिन भी बही श्री समयसार की ज्ञानधारा

देशभर से आए विद्वान और विदुषियां शिविर में कर रहे श्री समयसार के गूढ़ सिद्धांतों का अध्ययन

·         आचार्य कुंदकुंद देव विरचित श्री समयसार पर केंद्रित है शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर ·         मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में हो रहा आयोजन ·         श्रद्धालुओं ने गुरुवर का पाद प्रक्षालन कर प्राप्त किया मंगल आशीर्वाद ·         शिविरार्थियों को ग्रंथ के आध्यात्मिक सिद्धांतों का मिल रहा मार्गदर्शन

दलालबाग में श्री समयसार शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर के दौरान मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में अध्ययन करते विद्वान एवं विदुषियां।
दलालबाग में श्री समयसार शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर के दौरान मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में अध्ययन करते विद्वान एवं विदुषियां।

जैन फोकस

मध्यप्रदेश- इंदौर के छत्रपति नगर स्थित दलालबाग में आयोजित श्री समयसार शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर में ज्ञान और अध्यात्म की धारा निरंतर प्रवाहित हो रही है। निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में चल रहे इस शिविर के 11वें दिन भी बड़ी संख्या में विद्वान, विदुषियां और श्रद्धालुगण उसी जोश के साथ नजर आए। आचार्य कुंदकुंद देव विरचित श्री समयसार के गूढ़ सिद्धांतों को समझने और उन्हें आत्मसात करने के उद्देश्य से देशभर से आए शिविरार्थी अध्ययन कर रहे हैं।

शिविर के दौरान श्रद्धा और भक्ति का विशेष दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से गुरुवर का पाद प्रक्षालन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही सौभाग्यशाली श्रद्धालुओं द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन की मंगल क्रियाएं संपन्न की गईं। इस अवसर पर भक्तों ने गुरुवर के समक्ष अपनी मंगल भावनाएं व्यक्त कीं।

शिविर में निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज शिविरार्थियों और श्रद्धालुओं को श्री समयसार ग्रंथ का सार समझा रहे हैं। अपने प्रवचनों में गुरुवर ग्रंथ के गूढ़ आध्यात्मिक सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें सरल भाषा में समझा रहे हैं, ताकि अध्ययन के साथ-साथ उसके मर्म को भी समझा जा सके।

श्री समयसार शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विद्वान, विदुषियां और श्रद्धालु जैन दर्शन के सिद्धांतों का गहन अध्ययन कर रहे हैं। यह आयोजन उन्हें आत्मचिंतन और आत्मकल्याण की दिशा में प्रेरित कर रहा है। दलालबाग में गुरुवर के सान्निध्य में चल रही ज्ञान साधना से पूरा वातावरण धर्ममय बना हुआ है।