शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

दलालबाग में महाआरती का अद्भुत नजारा, गुरु भक्ति में रंगे नजर आए शिविरार्थी

मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में 6 नवंबर तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर

• श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर के विद्वान एवं विदुषियां कर रहे अध्ययन • आत्मतत्त्व, सम्यक दर्शन, पुण्य-पाप और कर्म सिद्धांत पर केंद्रित हैं सत्र • प्रतिदिन दो सत्रों में हो रहा श्री समयसार के सिद्धांतों का प्रशिक्षण

निर्यापक मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज के चरणों का प्रक्षालन करते संस्थान के विद्वान।
निर्यापक मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज के चरणों का प्रक्षालन करते संस्थान के विद्वान।

जैन फोकस

इंदौर- आत्मा के वास्तविक स्वरूप को जानने और जिनवाणी के गूढ़ सिद्धांतों को समझने के उद्देश्य से इंदौर के छत्रपति नगर स्थित दलालबाग में श्री समयसार प्रशिक्षण एवं शिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। श्रीमदाचार्य कुंदकुंद देव विरचित श्री समयसार के सिद्धांतों पर आधारित इस शिविर में श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर से जुड़े विद्वान एवं विदुषियां गहन अध्ययन कर रहे हैं। निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में चल रही यह ज्ञान साधना 6 नवंबर तक जारी रहेगी।

शिविर में प्रतिदिन दो विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में आत्मा के स्वरूप, सम्यक दर्शन, पुण्य-पाप और कर्म सिद्धांत जैसे महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन कराया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थी एकाग्रता के साथ इन विषयों को समझने के साथ उनका चिंतन और मनन भी कर रहे हैं।

मुनिपुंगव श्री के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में संचालित यह शिविर जैन दर्शन के मूल सिद्धांतों को समझने और आत्मसात करने का अवसर प्रदान कर रहा है। श्री समयसार के माध्यम से आत्मा की पहचान और मोक्षमार्ग से जुड़े सिद्धांतों की गहराई को समझने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

6 नवंबर तक जारी रहने वाली इस ज्ञानाराधना में स्वाध्याय, अध्ययन और आध्यात्मिक चिंतन का क्रम निरंतर चल रहा है। दलालबाग में आयोजित यह शिविर विद्वानों के लिए श्री समयसार के सिद्धांतों का प्रामाणिक अध्ययन करने और आत्मतत्त्व को समझने का विशेष अवसर बना हुआ है।

दलालबाग में भव्य महाआरती से भक्तिमय हुआ वातावरण

दलालबाग में मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्री समयसार प्रशिक्षण एवं शिक्षण शिविर के दौरान भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीपों से गुरुदेव की सामूहिक आरती की। महाआरती के दौरान दीपों की जगमगाहट और भक्तिमय वातावरण ने आयोजन स्थल को आलोकित कर दिया।