शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

दिल्ली के जैन लाल मंदिर में घायल पक्षियों को मिल रहा नया जीवन

जीवदया की मिसाल बना ऐतिहासिक जैन लाल मंदिर, वर्षों से हो रहा मूक पक्षियों का उपचार और संरक्षण

दिल्ली के जैन लाल मंदिर में इलाज के दौरान पक्षी को देखे हुए मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज।
दिल्ली के जैन लाल मंदिर में इलाज के दौरान पक्षी को देखे हुए मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज।

जैन फोकस

दिल्ली- जीवदया और करुणा की भावना को साकार करता दिल्ली का ऐतिहासिक जैन लाल मंदिर वर्षों से घायल और बेसहारा पक्षियों की सेवा में समर्पित है। यहां बीमार और घायल पक्षियों को आश्रय देने के साथ उनका उपचार और देखभाल की जाती है, ताकि वे स्वस्थ होकर एक बार फिर खुले आसमान में उड़ सकें। इस सेवा के माध्यम से अब तक हजारों नहीं, बल्कि लाखों बेजुबान परिंदों को नया जीवन देने का प्रयास किया गया है।

मंदिर में पक्षियों की सेवा और उपचार का कार्य मानवता एवं जीवदया की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। यहां मूक पक्षियों की पीड़ा को समझते हुए उनके संरक्षण और देखभाल के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी सेवा भावना के बीच मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज भी घायल कबूतर के प्रति वात्सल्य प्रकट करते नजर आए।