शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

डोंगरगांव में मनाया जाएगा अहिंसा, शाकाहार एवं सत्संग महोत्सव

जैन फोकस

छत्तीसगढ़- अहिंसा, शाकाहार और जीवदया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डोंगरगांव में 18 नवंबर को अहिंसा शाकाहार एवं सत्संग महोत्सव मनाया जाएगा। पुराना बस स्टैंड पर दोपहर दो बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में आर्यिका श्री 105 तपोमति माताजी का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं वर्तमान आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित इस महोत्सव में अहिंसा सम्मान समारोह एवं अहिंसा संदेश कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही शाकाहार जनजागरण और भव्य अहिंसा रैली के माध्यम से समाज को शाकाहार, करुणा और प्राणीमात्र के प्रति संवेदना का संदेश दिया जाएगा।

महोत्सव में आर्यिका श्री 105 तपोमति माताजी के मंगल प्रवचन एवं सत्संग भी होंगे, जिनके माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयोजन का उद्देश्य अहिंसक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में जीवदया और करुणा के संस्कारों को मजबूत करना है।

अखिल भारतीय शाकाहार परिषद एवं सर्वधर्म समाज डोंगरगांव की ओर से आयोजित इस महोत्सव में समस्त धर्मानुरागी समाजजन सहभागिता को उत्साहित है।