शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

दुर्गापुरा जैन मंदिर महिला मंडल ने 11 जिनालयों के किए दर्शन

जयपुर और आसपास के जैन मंदिरों में दर्शन-वंदन कर साधु-संतों एवं आर्यिका माताओं का मिला सान्निध्य

धार्मिक यात्रा के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने संतों के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक यात्रा के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने संतों के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

जैन फोकस

राजस्थान- जयपुर के दुर्गापुरा जैन मंदिर से महिला मंडल की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पूरी हुई। यात्रा के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने जयपुर एवं आसपास के 11 जैन मंदिरों में दर्शन-वंदन कर विभिन्न स्थानों पर चातुर्मास कर रहे मुनिराज एवं आर्यिका माताओं का सान्निध्य प्राप्त किया।

महिला मंडल की श्रीमती शांति जैन 'मणि' ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ दुर्गापुरा जैन मंदिर में दर्शन के साथ हुआ। इसके बाद दल ने गायत्री नगर जैन मंदिर में दर्शन कर मुनि श्री विलोकसागर जी एवं मुनि श्री विवोधसागर जी महाराज से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। जनकपुरी जैन मंदिर में आचार्य श्री आदित्यसागर जी एवं मुनि श्री आनंदसागर जी के दर्शन किए। इसके बाद झोटवाड़ा जैन मंदिर, मुरलीपुरा स्थित महावीर जैन मंदिर एवं विवेक विहार जैन मंदिर में दर्शन-वंदन किया। विवेक विहार में आर्यिका श्री सुविज्ञ माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यात्रा के अगले पड़ाव में राधाविहार स्थित संभव नाथ मंदिर एवं पारस विहार के पार्श्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। पारस विहार में मुनि श्री विश्वविजयसागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंगल विहार में अर्हमश्री माताजी ससंघ के दर्शन कर उनके प्रवचन सुने। वरुण पथ मंदिर में दर्शन के पश्चात विभाश्री माताजी ससंघ का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद महिला मंडल का दल चाकसू स्थित आदिश्वरधाम पहुंचा, जहां भगवान आदिनाथ के दर्शन किए। यात्रा के अंतिम पड़ाव गोलोकधाम में आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी महाराज के मंगलमय प्रवचन सुनकर सभी ने धर्मलाभ प्राप्त किया। इस प्रकार दिनभर की धार्मिक यात्रा दर्शन, वंदन और गुरु सान्निध्य के साथ संपन्न हुई।

कार्यक्रम में श्रीमती संतोष चांदवाड़, आशा पाटनी, मुन्ना गोधा, मुन्ना सौगानी, मुन्ना जैन, ललिता सौगानी, सुरबाला जैन, मनोरमा चांदवाड़, मंगला जैन, डॉ. शांति जैन 'मणि' एवं कैलाश सौगानी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।