शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

एटा के शकरौली में 24 से 26 नवंबर तक होगा त्रिदिवसीय धार्मिक महामहोत्सव

आचार्य श्री विबुद्ध सागर जी महाराज के सान्निध्य में होंगे विविध धार्मिक एवं मांगलिक आयोजन

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन तीर्थ धाम में महोत्सव की तैयारियां शुरू        चातुर्मास निष्ठापन, पिच्छिका परिवर्तन और कलश वितरण होंगे प्रमुख आयोजन     शिखर कलशारोहण एवं ध्वजारोहण के साथ निकलेगी भव्य रथयात्रा    शकरौली जैन समाज के प्रतिनिधियों ने आचार्य श्री को भेंट किया श्रीफल

जैन फोकस

उत्तर प्रदेश- एटा जिले की धर्मनगरी शकरौली स्थित श्री सर्वारिष्ट निवारकाय श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन तीर्थ धाम में 24 से 26 नवंबर तक त्रिदिवसीय भव्य धार्मिक महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दो महान आचार्यों की पावन वैराग्यभूमि के रूप में पहचान रखने वाले शकरौली में इस आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। महामहोत्सव में आचार्य श्री 108 विबुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

शकरौली जैन समाज के प्रतिनिधियों ने आचार्य श्री विबुद्ध सागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल भेंट कर आगामी महामहोत्सव की जानकारी दी ।

तीन दिवसीय महामहोत्सव के अंतर्गत कैलाश पर्वत एवं संत भवन का शिलान्यास, भव्य रथयात्रा, चातुर्मास निष्ठापन, पिच्छिका परिवर्तन, कलश वितरण, शिखर कलशारोहण एवं ध्वजारोहण सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य संयोजक श्री प्रदीप जैन ने भी आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की। महामहोत्सव को लेकर शकरौली जैन समाज के प्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म आराधना और आचार्य श्री के सान्निध्य का लाभ प्राप्त होगा।