शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

गुवाहाटी में दो दिवसीय पंच परमेष्ठी विधान संपन्न

आयिकाश्री विशिष्टमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, भक्ति नृत्य से सजा समारोह

गुवाहाटी में पंच परमेष्ठी विधान के दौरान श्रेष्ठीजन।
गुवाहाटी में पंच परमेष्ठी विधान के दौरान श्रेष्ठीजन।

जैन फोकस

असम- गुवाहाटी के फैंसी बाजार स्थित भगवान महावीर धर्मस्थल में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयिकाश्री विशिष्टमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में दो दिवसीय पंच परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन किया गया। विधान में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। विधान के शुभारंभ पर अशोक कुमार एवं उर्मिला देवी जैन (दिल्ली) ने दीप प्रज्वलित किया। विभिन्न परिवारों ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की तथा पांच मंगल कलशों की स्थापना की। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान डॉ. कमलेश शास्त्री (वाराणसी) के मार्गदर्शन में विधान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आयिका विशिष्टमति माताजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए समवशरण दर्शन एवं पंच परमेष्ठी विधान के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। समापन पर श्रद्धालुओं को उत्कृष्ठ फल वितरित किए गए तथा सभी पात्रों एवं धर्मप्रेमी पुण्यात्माओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।