शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

हावड़ा में मुनिश्री निर्वाणानंद जी का हुआ समाधिमरण

आचार्यश्री वसुनंदी जी मुनिराज के सान्निध्य में क्षुल्लक दीक्षा के बाद मुनि दीक्षा प्रदान की गई

·         हावड़ा निवासी सुरेश पाटनी ने व्यक्त की थी समाधि की भावना ·         क्षुल्लक दीक्षा के बाद नाम रखा गया क्षुल्लकश्री कृतज्ञानंद जी महाराज ·         स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने पर गुरुदेव ने प्रदान की मुनि दीक्षा

मुनि श्री 108 निर्वाणानंद जी महाराज की डोलायात्रा में सम्मिलित श्रावकगण।
मुनि श्री 108 निर्वाणानंद जी महाराज की डोलायात्रा में सम्मिलित श्रावकगण।

जैन फोकस

पश्चिम बंगाल- हावड़ा में आचार्यश्री 108 वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के सान्निध्य में मुनिश्री 108 निर्वाणानंद जी महाराज का दो नवंबर को समतापूर्वक समाधिमरण हुआ। हावड़ा निवासी श्री सुरेश पाटनी ने पूर्व में गुरुदेव के समक्ष समाधि की भावना व्यक्त की थी। उनकी भावना को देखते हुए आचार्य श्री ने उन्हें क्षुल्लक दीक्षा प्रदान की थी और उनका नाम क्षुल्लक श्री 105 कृतज्ञानंद जी महाराज रखा गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो नवंबर की रात्रि आठ बजे अचानक उनके स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आई। इस स्थिति में आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज ने समाजजनों एवं संघ की उपस्थिति में उन्हें मुनि दीक्षा प्रदान की और उनका नाम मुनि श्री 108 निर्वाणानंद जी महाराज रखा। इसके बाद उन्होंने समतापूर्वक समाधिमरण प्राप्त किया।

मुनिश्री की डोलायात्रा तीन नवंबर को प्रातः साढ़े सात बजे विवेक विहार क्लब हाउस, बंगवासी, हावड़ा से शिवपुर घाट के लिए निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे और नम आंखों से विनयांजलि अर्पित की।