खारघर में 23 नवंबर से शुरु होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव
23 से 29 नवंबर तक विश्व शांति महायज्ञ के साथ सात दिवसीय धार्मिक आयोजन, संतों का मिलेगा सान्निध्य
· मुनि श्री अजितसागर जी ससंघ, मुनि श्री विदितसागर जी एवं ऐलक श्री विजितसागर जी का मिलेगा सान्निध्य · सचिन तेंदुलकर क्रीड़ा मैदान, सेक्टर 21 में होगा आयोजन · बाल ब्रह्मचारी श्री प्रदीप चौयाजी ‘सुयश’ होंगे प्रतिष्ठाचार्य · आयोजन की तैयारियों को लेकर खारघर दिगंबर जैन सेवा ट्रस्ट जुटा

जैन फोकस
महाराष्ट्र- नवी मुंबई के खारघर में श्री 1008 श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक किया जाएगा। सात दिवसीय इस महोत्सव में मुनिश्री 108 अजितसागर जी महाराज ससंघ, मुनिश्री 108 विदितसागर जी महाराज एवं ऐलक श्री 105 विजितसागर जी महाराज का मंगल सान्निध्य प्राप्त होगा। आयोजन सचिन तेंदुलकर क्रीड़ा मैदान, एपीजे स्कूल के पास, प्लॉट नंबर 42, सेक्टर 21, खारघर में होगा।
महोत्सव में प्रतिष्ठाचार्य के रूप में बाल ब्रह्मचारी श्री प्रदीप चौयाजी ‘सुयश’ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयोजन को लेकर खारघर दिगंबर जैन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुनील सेठी एवं पंचकल्याणक कमेटी के संयोजक श्री भारत जैन ने जानकारी साझा की। आयोजकों के अनुसार, सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान श्रद्धालुओं को संतों के सान्निध्य में धर्म आराधना और पंचकल्याणक प्रतिष्ठा की विभिन्न धार्मिक क्रियाओं में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
