कुंडलपुर में लगेगा प्रतिमा-व्रत विज्ञान एवं समाधि-साधना शिविर
निर्यापक मुनिश्री समतासागर जी एवं मुनि पवित्रसागर जी महाराज का मिलेगा सान्निध्य, 16 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन
सिद्धक्षेत्र कुंडलगिरि में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित होगा शिविर · निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी एवं मुनि श्री पवित्रसागर जी महाराज का रहेगा सान्निध्य · शिविर में सम्मिलित होने के लिए 8 नवंबर तक दें सूचना
जैन फोकस
मध्यप्रदेश- दमोह जिले के सिद्धक्षेत्र कुंडलगिरि, कुंडलपुर में 12 से 16 नवंबर 2026 तक प्रतिमा-व्रत विज्ञान एवं समाधि-साधना शिविर का आयोजन होने जा रहा है। शिविर में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज एवं मुनि श्री पवित्रसागर जी महाराज सहित समस्त ऐलक एवं क्षुल्लक जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।
शिविर में संघस्थ ब्रह्मचारी अनूप भैया जी, ब्रह्मचारी रिंकू भैया जी, शैलेश जी एवं मनोज जी की उपस्थिति रहेगी। वहीं विशेष उपस्थिति एवं सहयोग के रूप में ब्रह्मचारी जिनेश मलैया जी इंदौर, ब्रह्मचारी धीरज भैया राहतगढ़, व्रती विद्वान पंडित सिद्धार्थ जी सतना, पंडित महेश जी सतना, व्रती विद्वान पंडित महेंद्र जी विदिशा तथा व्रती श्रावक अशोक जी, एस.ई. विदिशा को आमंत्रित किया गया है।
शिविर के पुण्यार्जक ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी, बासा एवं चौधरी प्रेमचंद प्रदम कुमार पारस जी परिवार, बासा हैं। आयोजन की व्यवस्था प्रबंधकारिणी कमेटी, सिद्धक्षेत्र कुंडलगिरि, कुंडलपुर द्वारा की जा रही है। शिविर में सम्मिलित होने के लिए 8 नंवबर तक सूचना आयोजक कमेटी को दी जा सकती है।
