शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

लोनारा में पहली बार देहदान, रमेशचंद जैन ने पेश की मिसाल

मृत्यु के बाद भी चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में रचा इतिहास

फोटो सही कर लेना
फोटो सही कर लेना

जैन फोकस

महाराष्ट्र- मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है, लेकिन कुछ लोग अपने सत्कर्मों से जाने के बाद भी मानवता की सेवा करते रहते हैं। ग्राम लोनारा के समाजसेवी स्वर्गीय रमेशचंद जैन ने देहदान कर ऐसी ही अनुकरणीय मिसाल पेश की है। गांव के इतिहास में पहली बार इस देहदान के माध्यम से उन्होंने चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए अपनी पार्थिव देह समर्पित की।

रमेशचंद जैन का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनके संकल्प और परिजनों की सहमति से 31 अक्टूबर को उनकी पार्थिव देह अरविंदो मेडिकल कॉलेज, इंदौर को समर्पित की गई। उनके नेत्र जिला चिकित्सालय खरगोन तथा त्वचा टी. चोइथराम हॉस्पिटल, इंदौर को दान की गई। देहदान के माध्यम से अब उनकी पार्थिव देह चिकित्सा विद्यार्थियों के अध्ययन और शोध में उपयोगी होगी।

देहदान से पूर्व बाजार चौक पर ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार ऊन थाना प्रभारी टीआई दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने 'रमेश भाई अमर रहें' के नारे लगाकर भावभीनी विदाई दी।

वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र जैन महावीर, सनावद ने कहा कि स्वर्गीय रमेशचंद जैन का देहदान मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि अन्नदान, वस्त्रदान, औषधिदान और ज्ञानदान की गौरवशाली परंपरा के साथ देहदान एवं अंगदान भी मानव कल्याण के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। देहदान से चिकित्सा विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का व्यावहारिक ज्ञान मिलता है, जबकि अंगदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।

देहदान के प्रेरणास्रोत सुनील जैन ईशान ने कहा कि रमेशचंद जैन भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से मानवता की सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

पुत्रों ने पिता की इच्छा को दिया सम्मान

पिता के निधन की दुखद घड़ी में भी उनके पुत्र आशीष जैन और अमित जैन ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया। देहदान की प्रक्रिया में धर्मपत्नी प्रमिला जैन, पुत्र आशीष-सारिका जैन एवं अमित-प्रतीक्षा जैन सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। स्वर्गीय रमेशचंद जैन की पोती डॉ. आकांक्षा जैन आयुर्वेद स्नातक (बीएएमएस) हैं। आशीष जैन पत्रकारिता के साथ युवा समाजसेवी के रूप में भी सक्रिय हैं।