मध्यम सिंह निष्क्रीडित व्रत की कठिन तपस्या में मुनिश्री,17वां पारणा संपन्न
जैन फोकस
मध्यप्रदेश- इंदौर की जैन कॉलोनी में प्राकृताचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री 108 संविज्ञ सागर जी महाराज की कठिन तप साधना जारी है। मुनिश्री ने मध्यम सिंह निष्क्रीडित व्रत के अंतर्गत 186 दिनों में 153 उपवास और 33 पारणों का संकल्प लिया है। इसी क्रम में 2 नवंबर को नौ दिनों के निर्जल उपवास के पश्चात मुनिश्री ने अपना 17वां पारणा संपन्न किया। उनकी यह कठिन तपस्या संयम, त्याग और आत्मसाधना की प्रेरक मिसाल बन रही है।
