शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

मंदिर निर्माण कराने वाले लोग सदैव स्मरणीय रहते हैं : आचार्य सुनील सागर

परिवहन नगर में भव्य मानस्तंभ शिलान्यास समारोह, आचार्यश्री ने धर्म, दानशीलता और परोपकार का समझाया महत्व

• आचार्यश्री सुनील सागर जी महाराज के सान्निध्य में हुआ शिलान्यास • मंगलाचरण और पूर्वाचार्यों के चित्र अनावरण के साथ हुआ शुभारंभ • मंदिर निर्माण के साथ भावना और शुद्धोपयोग को भी बताया महत्वपूर्ण • श्रद्धालुओं को दान, सेवा और परोपकार के प्रति किया प्रेरित

जैन फोकस

मध्य प्रदेश-

मकान, दुकान और फैक्ट्रियां तो अनेक लोग बनाते हैं, लेकिन मंदिर निर्माण और धर्मकार्य व्यक्ति को सदियों तक स्मरणीय बना देते हैं। यह प्रेरणादायी संदेश आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज ने इंदौर के परिवहन नगर में आयोजित भव्य मानस्तंभ शिलान्यास समारोह में दिया। आचार्यश्री के पावन सान्निध्य में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्वाचार्यों के चित्रों का अनावरण कर उनका स्मरण किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री को जिनवाणी भेंट की तथा पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मानस्तंभ शिलान्यास के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धा का वातावरण रहा।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्यश्री ने कहा कि मकान, दुकान और फैक्ट्री बनाने वाले तो बहुत मिल जाएंगे, लेकिन मंदिर निर्माण कराने वाले लोग सदैव स्मरणीय रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल मंदिर बनवा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके पीछे जुड़ी तपस्या, भावना और शुद्धोपयोग के परिणाम ही व्यक्ति की वास्तविक उन्नति का कारण बनते हैं।

आचार्यश्री के प्रेरणादायी वचनों ने श्रद्धालुओं को धर्म, दानशीलता, सेवा और परोपकार के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। परिवहन नगर में मानस्तंभ का यह शिलान्यास समारोह धार्मिक आस्था और समाज की धर्मप्रभावना का महत्वपूर्ण अवसर बना।