मड़ावरा में एक साथ 27 स्थानों पर होगा जिनालयों का शिलान्यास
जैन फोकस
उत्तर प्रदेश- ललितपुर जिले के मड़ावरा स्थित वर्णी नगर में पहली बार एक साथ 27 स्थानों पर चौबीसी युक्त भव्य पाषाण जिनालयों का शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन 9 से 11 नवंबर 2026 तक होगा। समारोह को युगश्रेष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या तिलक आचार्य श्री समयसागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त है। वहीं मुनिश्री नीरजसागर महाराज एवं मुनिश्री निर्मद सागर जी महाराज सान्निध्य रहेगा।
दोपहर और शाम को भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 11 नवंबर को सुबह 6 बजे चौबीसी युक्त भव्य पाषाण जिनालयों का शिलान्यास समारोह होगा। इसी दिन शाम 7 बजे आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला, मड़ावरा का वार्षिक उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
