शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

मारोठ में दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर, 156 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरणों के लिए चयन

ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग सहित विभिन्न उपकरणों के लिए किया गया चिन्हीकरण

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति सहित तीन संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन 70 दिव्यांगजनों का विशेष कान की मशीन के लिए हुआ चयन चयनित लाभार्थियों को आगामी शिविर में उपलब्ध करवाए जाएंगे सहायक उपकरण

मारोठ में आयोजित दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर में जरूरतमंदों का सहायक उपकरणों के लिए चयन करते आयोजक एवं सहयोगकर्ता।
मारोठ में आयोजित दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर में जरूरतमंदों का सहायक उपकरणों के लिए चयन करते आयोजक एवं सहयोगकर्ता।

जैन फोकस

राजस्थान- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मारोठ स्थित जैन स्कूल में विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर लगाया गया। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर, महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी एवं हक की बात प्रेस क्लब नावां प्रथम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 156 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चयन किया गया।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के अनुसार ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, शूज, बेल्ट, बैसाखी, बुजुर्ग छड़ी, वॉकर और बीटीआई स्पेशल कान की मशीन सहित कई उपकरणों के लिए चिन्हीकरण किया गया। इसके अलावा चाय की टपरी के सामान, सिलाई मशीन, आटा चक्की और ब्लाइंड स्मार्ट सेंसर छड़ी के लिए भी लाभार्थियों का चयन किया गया है। आयोजक हितेश रारा एवं समाजसेवी मनोज गंगवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ऐसे दिव्यांगजनों तक सहायता पहुंचाना है।

शिविर में सहयोग करने वाले आरके माली टेंट वाले, अमरचंद माली सहित पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर जैन स्कूल अध्यक्ष हितेश जैन ने सुरेश मेहरा का 51 किलो की माला पहनाकर तथा भावी सरपंच प्रत्याशियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।

अजमेर समिति के सुरेश मेहरा एवं संस्था से जुड़े सुभाष पहाड़िया के अनुसार कुचामन में 195 और मारोठ में 156 दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण किया गया है। आगामी शिविर में चयनित लाभार्थियों को सूचना देकर जल्द ही आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।