शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

मुरैना में तीन मंजिला भव्य संत निवास का उद्घाटन

आचार्य उदार सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में हुआ लोकार्पण, जैन समाज को समर्पित हुई 12 हजार वर्गफीट की इमारत

• फाटक बाहर स्थित नसिया जी जैन मंदिर परिसर में हुआ उद्घाटन • संत निवास का निर्माण दो दानवीर परिवारों के आर्थिक सहयोग से हुआ • पवन जैन ने माताजी के सपने को साकार कर दी समाज को सौगात • समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष समाजबंधु रहे उपस्थित

जैन फोकस

मध्य प्रदेश- मुरैना में जैन समाज को एक बड़ी सौगात मिली है। फाटक बाहर स्थित नसिया जी जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित तीन मंजिला भव्य संत निवास का आचार्य श्री 108 उदार सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में विधिवत उद्घाटन किया गया। लगभग 12 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित इस संत निवास को जैन समाज को समर्पित किया गया।

प्रातः नौ बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में आचार्यश्री के सान्निध्य में संत निवास का शुभारंभ हुआ। श्री पवन जैन रतिरामपुरा वालों ने अपनी माताजी के सपने को साकार करते हुए इस संत निवास के निर्माण में सहयोग प्रदान किया। समाज के दो दानवीर परिवारों के आर्थिक सहयोग से निर्मित यह भवन जैन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है।

समारोह में जैन समाज के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। महिला एवं पुरुष वर्ग के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर कमेटी एवं जैन समाज की ओर से उपस्थित अतिथियों और समाजबंधुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।