नवागढ़ में मनेगा मुनिश्री मंगलसागर जी महाराज का पांचवां दीक्षा दिवस
दीक्षा गुरु मुनिश्री मंगलानंद सागर जी महाराज के सान्निध्य में होंगे धार्मिक आयोजन
· प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में आयोजित होगा दीक्षा दिवस महोत्सव · प्रातः अभिषेक, शांतिधारा एवं श्री अर्हम महामंडल विधान के होंगे आयोजन · दोपहर में दीक्षा दिवस महोत्सव और मंगल प्रवचन

जैन फोकस
उत्तर प्रदेश- प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में मुनिश्री 108 मंगलसागर जी महाराज का पांचवां दीक्षा दिवस महोत्सव 6 नवंबर को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
मुनिश्री मंगलसागर जी महाराज के दीक्षा गुरु मुनिश्री 108 मंगलानंद सागर जी महाराज हैं। आचार्य परंपरा के अंतर्गत आयोजित इस महोत्सव में प्रातः सात बजकर तीस मिनट से अभिषेक, शांतिधारा एवं श्री अर्हम महामंडल विधान होगा। दोपहर एक बजकर तीस मिनट से दीक्षा दिवस महोत्सव एवं मंगल प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।
यह आयोजन नवागढ़ स्थित मूलनायक भगवान अरनाथ स्वामी के चरणों में संपन्न होगा। नवागढ़ समिति एवं आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
