‘पाठशाला से पाकशाला’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बिना आग के बनाई सात्विक जैन मिठाइयां, जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेताओं को किया पुरस्कृत

जैन फोकस
राजस्थान- ब्यावर में श्री विद्यासागर पाठशाला की ओर से आयोजित ‘पाठशाला से पाकशाला’ प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। श्री दिगंबर जैन पंचायत के अधीन एवं श्री दिगंबर जैन युवा मंडल द्वारा संचालित पाठशाला के इस आयोजन में बच्चों ने बिना आग या गैस का उपयोग किए विभिन्न प्रकार की सात्विक जैन मिठाइयां तैयार कर अपनी रचनात्मकता और पाक कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में सना बड़जात्या प्रथम, नविका छाबड़ा द्वितीय तथा मोहंश जैन और धरा अजमेरा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग में वंशिका जैन प्रथम, झलक बड़जात्या द्वितीय तथा निहित बड़जात्या और मानवी गदिया तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका श्रीमती संध्या फागीवाला एवं श्रीमती मिथिलेश गंगवाल ने निभाई। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
