शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

प्राचीन गुफा में मुनिश्री मंगलानंद सागर जी महाराज ने किया रॉक आर्ट का अवलोकन

नवागढ़ की प्राचीन गुफा में एकांत वातावरण के बीच ध्यान-साधना में लीन मुनि श्री
नवागढ़ की प्राचीन गुफा में एकांत वातावरण के बीच ध्यान-साधना में लीन मुनि श्री

जैन फोकस

उत्तर प्रदेश- ललितपुर स्थित अतिशयक्षेत्र नवागढ़ में मुनि श्री मंगलानंद सागर जी महाराज का प्राचीन गुफा की ओर विहार और वहां की ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन आकर्षण का केंद्र रहा। महाराज श्री संकीर्ण और दुर्गम रास्तों से गुजरते हुए गुफा तक पहुंचे। गुफा के भीतर चट्टानों पर उकेरी गई प्राचीन रॉक आर्ट की कलाकृतियों को उन्होंने जिज्ञासा और उत्सुकता के साथ देखा।

इस दौरान गुफा के भीतर मौजूद प्राचीन चित्रों और चट्टानों पर उकेरी गई निशानियों का अवलोकन किया गया। इतिहास की इन अनमोल धरोहरों के बीच गुरुवर की आध्यात्मिक साधना का दृश्य भी देखने को मिला। गुफा के एकांत और शांत वातावरण में मुनि श्री मंगलानंद सागर जी महाराज ध्यान और सामायिक में लीन नजर आए।