शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

पुणे में जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव संपन्न, दो दीक्षार्थियों ने अपनाया संयम मार्ग

मुनि श्री अजीत सागर जी महाराज के सान्निध्य में हुए दीक्षा संस्कार, पांच हजार से अधिक श्रद्धालु बने ऐतिहासिक अवसर के साक्षी

ऐलक विवेकानन्दसागर जी ने मुनि दीक्षा लेकर धारण किया विदित सागर नाम ब्रह्मचारी आदर्श भैया ने ऐलक दीक्षा लेकर स्वीकारा संयम जीवन नवदीक्षित साधुओं को भेंट किए गए पिच्छिका और कमंडल श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के शिखर कलश और ध्वजा का हुआ पुण्यार्जन

पुणे के खराड़ी में आयोजित जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु नवदीक्षित साधुओं के दीक्षा संस्कार के साक्षी बने।
पुणे के खराड़ी में आयोजित जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु नवदीक्षित साधुओं के दीक्षा संस्कार के साक्षी बने।

जैन फोकस

पुणे, महाराष्ट्र-

पुणे के खराड़ी में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। मुनि श्री 108 अजीत सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में दो दीक्षार्थियों ने संयम मार्ग अंगीकार कर अपने आध्यात्मिक जीवन की नई शुरुआत की। इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने के लिए देशभर से पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

महोत्सव का शुभारंभ मंगलमय एवं पारंपरिक जैन विधि-विधानों के साथ हुआ। इस अवसर पर खराड़ी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के शिखर कलश का पुण्यार्जन नील सिंघई को तथा ध्वजा का पुण्यार्जन अंकित मालवीय को प्राप्त हुआ। इसके बाद मंडप उद्घाटन किया गया। पूरे आयोजन का कुशल निर्देशन बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया ‘सुयश’ ने किया।

दीक्षा समारोह में मुनि श्री 108 अजीत सागर जी महाराज ने ऐलक श्री 105 विवेकानन्दसागर जी महाराज को मुनि दीक्षा प्रदान की। दीक्षा के पश्चात उन्हें मुनि श्री 108 विदित सागर जी महाराज के नाम से संबोधित किया गया। वहीं ब्रह्मचारी आदर्श भैया ने ऐलक दीक्षा ग्रहण कर ऐलक श्री 105 विजित सागर जी महाराज के रूप में संयम जीवन स्वीकार किया। इन पावन क्षणों के साक्षी बने श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ नवदीक्षित साधुओं का अभिनंदन किया।

दीक्षा संस्कार के पश्चात नवदीक्षित मुनि श्री एवं ऐलक श्री को जैन साधु परंपरा के महत्वपूर्ण संयमोपकरण पिच्छिका और कमंडल भेंट किए गए। इन संयमोपकरणों को ग्रहण कर दोनों साधुओं ने अपने आध्यात्मिक जीवन की नई यात्रा प्रारंभ की।

महोत्सव में खराड़ी जैन समाज के अध्यक्ष अभय जैन सहित अमित जैन, अभिषेक जैन, अरविंद जैन, प्रितेश जैन, मनीष जैन, मिलिंद जी फडे, शीतल लोहड़े, सुमित जैन, विनय जैन, भरत जी, शरद बजाज, संयोग जी, राजेंद्र जैन, भावेश जैन, स्वप्निल पाटनी और प्रीतम मेहता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। पुणे दिगंबर जैन समाज के 30 मंदिरों के ट्रस्टी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न इस महोत्सव ने पुणे जैन समाज के धार्मिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।