शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

पुरुषार्थ से ही चमकता है भाग्य, अच्छे कर्मों से सार्थक बनता है जीवन : आर्यिकाश्री संस्कृति श्री माताजी

नैनवां के शांतिवीर धर्मस्थल में धर्मसभा को संबोधित करते हुए माताजी ने समझाया कर्मों का महत्व

जैन फोकस

राजस्थान- मनुष्य को जीवन में सफलता और आत्मकल्याण के लिए निरंतर पुरुषार्थ करना चाहिए, क्योंकि बिना पुरुषार्थ के भाग्य से कुछ भी प्राप्त करना संभव नहीं है। यह बात आर्यिका संस्कृति श्री माताजी ने 31 अक्टूबर को नैनवां के शांतिवीर धर्मस्थल पर वर्षायोग के दौरान अपनी धर्मसभा में कही।

माताजी ने कहा कि संसार में प्रत्येक जीव का अपना महत्व है। शरीर में जब तक आत्मा रहती है, तभी तक उसका महत्व है। आत्मा के निकल जाने पर शरीर नश्वर हो जाता है। उन्होंने मनुष्य को अपने विवेक और भावों के अनुसार अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि गलत कार्यों के लिए भगवान को दोष देना उचित नहीं है। भगवान सभी को समान दृष्टि से देखते हैं, मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार फल प्राप्त करता है।

माताजी ने साधु-संतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बड़े-बड़े महल और हवेलियां भी संतों के चरण पड़ने से ही शोभायमान होती हैं। संतों का आगमन घर में धर्म और संस्कारों का वातावरण बनाता है। उन्होंने कहा कि संत सदैव समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं, तोड़ने का नहीं।