शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

सागर में 170 मंडलीय श्री समवशरण महामंडल विधान का होगा भव्य आयोजन

28 नवंबर से 6 दिसंबर तक विद्योदय तीर्थ में मुनि श्री अभयसागर जी महाराज ससंघ का मिलेगा सान्निध्य

जैन फोकस

मध्य प्रदेश- सागर में भक्ति और धर्माराधना का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यहां विद्योदय तीर्थ, खुरई रोड स्थित 25 एकड़ परिसर में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक नौ दिवसीय 170 मंडलीय श्री समवशरण महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित इस विधान में निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 अभयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल सान्निध्य प्राप्त होगा।

भाग्योदय तीर्थ उपासना केंद्र, चातुर्मास कमेटी एवं सकल दिगंबर जैन समाज तत्वावधान में विधानाचार्य के रूप में बा. ब्र. संजीव भैया कटंगी वाले एवं बा. ब्र. विजय भैया लखनादौन वाले विधान की धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराएंगे। इस नौ दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं को श्री समवशरण महामंडल विधान के माध्यम से धर्माराधना और जिनभक्ति का अवसर प्राप्त होगा।