शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

संस्थान की छात्राओं ने अपनी कला से उकेरी गुरुवर की छवि, मुनिपुंगवश्री को किया भेंट

सांगानेर संस्थान की छात्राओं ने मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी को सौंपी अनूठी कलाकृति
सांगानेर संस्थान की छात्राओं ने मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी को सौंपी अनूठी कलाकृति

जैन फोकस

(म.प्र.)- इंदौर में चातुर्मासरत निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के बहुचर्चित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम के दौरान सांगानेर संस्थान की छात्राओं ने अपनी कला और श्रद्धा का सुंदर परिचय दिया। छात्राओं ने अपने हुनर से गुरुवर का आकर्षक चित्र तैयार किया और कार्यक्रम के दौरान स्वयं मुनिश्री को भेंट किया। इस अवसर पर मुनिपुंगव श्री ने छात्राओं के प्रयास को स्नेहपूर्वक स्वीकार किया। छात्राओं की यह प्रस्तुति गुरुवर के प्रति उनकी श्रद्धा, समर्पण और कलात्मक प्रतिभा की सुंदर अभिव्यक्ति बनी।