शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

सर्दी शुरू होते ही सक्रिय हुआ दिगंबर जैन जागरण युवा संघ, बांटे कंबल

क्रांतिवीर मुनिश्री 108 प्रतीकसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से भिंड में बुजुर्गों को भेंट की खाद्य सामग्री और कंबल

दिगंबर जैन जागरण युवा संघ के सदस्यों ने भिंड के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कंबल एवं खाद्य सामग्री वितरित की।
दिगंबर जैन जागरण युवा संघ के सदस्यों ने भिंड के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कंबल एवं खाद्य सामग्री वितरित की।

जैन फोकस

मध्यप्रदेश- सर्दी शुरू होते ही दिगंबर जैन जागरण युवा संघ सेवा कार्यों में सक्रिय हो गया है। क्रांतिवीर मुनि श्री 108 प्रतीकसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं प्रेरणा से संघ के सदस्यों ने भिंड के वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कंबल एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान युवाओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनका हालचाल जाना।

सर्दी के मौसम में बुजुर्गों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए इस सेवा कार्य में युवा संघ के सदस्यों ने आत्मीयता के साथ सहभागिता निभाई। सामग्री पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर प्रसन्नता दिखाई दी। संघ के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और बुजुर्गों की सेवा करना मानवता का महत्वपूर्ण दायित्व है।

इस अवसर पर जैन सुखानंद जैन, जितेंद्र जैन, शनि जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, देवेंद्र जैन, रविंद्र जैन, अनीता जैन, पूजा जैन, रानी जैन एवं बबीता जैन सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।