श्री ब्रह्मसर महातीर्थ में 10 नवंबर से शुरु होगा त्रिदिवसीय महोत्सव
जैन फोकस
ब्रह्मसर- श्री ब्रह्मसर महातीर्थ के प्रांगण में महा-मंगलकारी उपधान तप के निमित्त त्रिदिवसीय मालारोहण महोत्सव का आयोजन 10 से 12 नवंबर तक किया जाएगा। खरतरगच्छाचार्य गुरुदेव श्री जिनमनोहरसूरिश्वरजी महाराजा साहेब की पावन निश्रा एवं प्रेरणा से यह महोत्सव आयोजित होगा।
महोत्सव में पुण्यार्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से ब्रह्मसर पहुंचने से पहले निर्धारित संपर्क सूत्रों के माध्यम से अपनी आवास व्यवस्था सुनिश्चित करने का निवेदन किया है।
