शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

श्री समयसार के गहन अध्ययन से मिल रही आत्मस्वरूप को सही पहचान

दलालबाग में निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में आठवें दिन भी जारी रहा शिविर

• इंदौर के दलालबाग में श्री समयसार प्रशिक्षण शिक्षण शिविर का आठवां दिन • गुरुवर ने किया श्री समयसार ग्रंथ का वाचन एवं भावपूर्ण विवेचन • विद्वानों ने जाना आत्मस्वरूप और जैन दर्शन के गूढ़ सिद्धांतों का महत्व

निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने नन्हे बालक को मौजी बंधन के संस्कार प्रदान किए।
निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने नन्हे बालक को मौजी बंधन के संस्कार प्रदान किए।

जैन फोकस

इंदौर - छत्रपति नगर स्थित दलालबाग में ज्ञान, साधना और आध्यात्मिक चेतना की त्रिवेणी निरंतर प्रवाहित हो रही है। यहां 26 अक्टूबर से निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित श्री समयसार प्रशिक्षण शिक्षण शिविर का आठवां दिन भी ज्ञानार्जन और धार्मिक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर के विद्वान एवं विदुषियां श्रीमदाचार्य कुंदकुंद देव विरचित महान आध्यात्मिक ग्रंथ श्री समयसार का गहन अध्ययन कर रहे हैं।

शिविर के आठवें दिन की शुरुआत भी मंगलमय वातावरण में हुई। दिन के प्रारंभ में निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने एक नन्हे बालक को मौजी बंधन के संस्कार प्रदान किए। इसके पश्चात चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन जैसे मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुए। भक्तों एवं विद्वानों ने गुरुवर के समक्ष श्रीफल अर्पित किए और अन्य धार्मिक क्रियाएं विधि-विधान के साथ संपन्न हुईं।

इसके बाद निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने श्रीमदाचार्य कुंदकुंद देव विरचित श्री समयसार ग्रंथ का वाचन एवं भावपूर्ण विवेचन किया। गुरुवर ने ग्रंथ में वर्णित आत्मस्वरूप और आत्मकल्याण के सिद्धांतों को सरल शब्दों में समझाते हुए समाधि भक्ति का वर्णन किया। उनके मार्गदर्शन से विद्वानों एवं विदुषियों को जैन दर्शन के गूढ़ सिद्धांतों को समझने का अवसर मिला।