शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

तिहाड़ जेल में आचार्य श्री के प्रवचनों से मिला आत्मचिंतन का संदेश

जैन फोकस

दिल्ली- दिल्ली की तिहाड़ जेल में चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज का मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आचार्य श्री ने धर्म, अहिंसा, सदाचार और आत्मचिंतन के माध्यम से जीवन को सही दिशा देने का संदेश दिया। जेल परिसर में बंदियों के बीच हुई इस आध्यात्मिक चर्चा ने आत्मशुद्धि और जीवन परिवर्तन की प्रेरणा दी। आचार्य श्री के संदेशों ने यह भाव जागृत किया कि जीवन में हुई गलतियां ही अंतिम सत्य नहीं हैं। आत्मचिंतन और सही मार्ग का चयन कर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।