तीर्थराज सम्मेद शिखरजी में गुणायतन प्रणेता ने किया केशलोंच

जैन फोकस
झारखंड- तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी की पावन धरा पर गुणायतन प्रणेता मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज का केशलोंच संपन्न हुआ। दिगंबर संतों की कठिन साधना का प्रतीक केशलोंच देह के प्रति ममत्व और आसक्ति के त्याग, सहनशीलता एवं आत्मसंयम का संदेश देता है। मुनिश्री की इस साधना के साक्षी बने श्रद्धालु भक्ति और विनयभाव से नतमस्तक नजर आए। संतों का त्याग, तप और वैराग्यपूर्ण जीवन श्रद्धालुओं के लिए आत्मसंयम और आध्यात्मिक साधना की प्रेरणा बना।
