शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

तुमकुर में धर्म और सामाजिक सरोकारों का हुआ संगम

दो दिवसीय आयोजन में पंचामृत अभिषेक, प्राकृतिक चिकित्सा शिविर और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

आचार्य श्री प्रमुखसागर जी महाराज के सान्निध्य में छात्राओं ने की सहभागिता ।
आचार्य श्री प्रमुखसागर जी महाराज के सान्निध्य में छात्राओं ने की सहभागिता ।

जैन फोकस

कर्नाटक- कर्नाटक के तुमकुर में अहिंसा तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रमुखसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्राकृतिक चिकित्सा शिविर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान जैसे कार्यक्रम भी संपन्न हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्यों से आचार्य श्री प्रमुखसागर जी महाराज की विधि-विधानपूर्वक पूजन की। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और समस्त जीवों के कल्याण की मंगलकामना की।

धार्मिक आयोजनों के साथ प्राकृतिक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संतुलित जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से लोगों को प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।