शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

जिनवाणी

?? ?? ???, ?? ???

वृत्ति परिसंख्यान तप के चलते मुनिश्री संधान सागर जी ने किया उपवास

पड़गाहन के लिए निकले मुनिश्री ने तीन परिक्रमा के बाद लौटने का लिया निर्णय, आहार विधि नहीं मिलने पर स्वीकारा अलाभ

मधुबन स्थित गुणायतन परिसर में देखने को मिली मुनिश्री की विशेष तप साधना पड़गाहन के दौरान तीन परिक्रमा कर मंदिर लौटे मुनिश्री वृत्ति परिसंख्यान तप की निर्धारित विधि नहीं मिलने पर नहीं लिया आहार उपवास के दौरान भी मुनिश्री के मुखमंडल पर बनी रही सहज प्रसन्नता

पड़गाहन के लिए तीन परिक्रमा करने के बाद मुनिश्री बिना आहार ग्रहण किए मंदिर लौट गए और उपवास स्वीकार किया।
पड़गाहन के लिए तीन परिक्रमा करने के बाद मुनिश्री बिना आहार ग्रहण किए मंदिर लौट गए और उपवास स्वीकार किया।

जैन फोकस

झारखंड-

झारखंड के मधुबन स्थित गुणायतन परिसर में विराजमान मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के संघस्थ मुनि श्री 108 संधान सागर जी महाराज की अद्भुत तप साधना देखने को मिली। दो नवंबर को आहारचर्या के दौरान मुनिश्री वृत्ति परिसंख्यान तप के नियमों के अनुसार आहार के लिए निकले, लेकिन निर्धारित विधि नहीं मिलने पर उन्होंने आहार ग्रहण नहीं किया और उपवास स्वीकार किया।

आहारचर्या के दौरान अनेक श्रावक-श्राविकाएं एवं श्रद्धालु पड़गाहन के लिए उपस्थित थे। मुनिश्री ने अपनी तप साधना के विशेष नियमों का पालन करते हुए तीन परिक्रमा कीं और बिना आहार ग्रहण किए वापस मंदिर की ओर प्रस्थान कर गए। जैनागम में वर्णित वृत्ति परिसंख्यान तप के अंतर्गत निर्धारित विधि नहीं मिलने पर मुनिश्री ने आहार ग्रहण नहीं किया।

विधि नहीं मिलने पर मुनिश्री ने अलाभ अर्थात उपवास स्वीकार किया। विशेष बात यह रही कि उपवास की स्थिति में भी उनके चेहरे पर सदैव की तरह प्रसन्नता और सहजता बनी रही। उनकी इस संयम साधना, त्याग और तपस्या को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

मुनिश्री की यह साधना जैन मुनि जीवन में नियम, संयम और तप के महत्व को दर्शाती है। लाभ-अलाभ दोनों परिस्थितियों में समता भाव बनाए रखने की उनकी साधना श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी।